भाजपा रायडीह मंडल द्वारा विबी जी राम जी पर किया कार्यशाला का आयोजन

 



जागता झारखंड : गुमला भारतीय जनता पार्टी रायडीह मंडल के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष कर्मपाल सिंह के अध्यक्षता में वीबी जी राम जी योजना को लेकर एक कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें गुमला जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजना में पहले भ्रष्टाचार होता था। जिसको रोकने के लिए कार्य स्थल में रह कर मजदूरों की हाजरी बनाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही गांव के जरूरत के अनुरूप जो भी योजना लेना चाहें उसको अपने हिसाब से योजना लेने का अधिकार होगा। इसके अलावे पूर्व में 100 दिनों की कार्य योजना थी जिसे बढ़ाकर 125 दिनों कर दिया गया है। जो मजदूरों की हित में है। धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष युगल केश्वर पाण्डेय ने किया।मौके पर योगेंद्र सिंह, जगेश्वर सिंह, जगनारायण सिंह, गोविंद रजक,बालमोहन कुमार साहू,राम प्रसाद साहू,राज किशोर साहू,प्रीत कुमार गुप्ता,श्याम सुंदर साहू आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने