जागता झारखंड ब्यूरो चीफ जफरुल हसन गिरिडीह: गिरिडीह नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 अंतर्गत बक्सीडीह रोड पर सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घायलों को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को बाहर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान में जुटी है।इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें