जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।नगर थाना क्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय के ठीक सामने बेखौफ अपराधियों ने आज सुबह बस एसोसिएशन के अध्यक्ष व संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह पर फायरिंग कर दी। दो गोलियों से गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया गया।घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूत्रों के अनुसार, अरुण सिंह पर करीब दो साल पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था, जो इस घटना को और रहस्यमय बनाता है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, एसडीपीओ विजय महतो और डीएसपी ई. डूंगडूंग ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी खेरवार ने कहा, "पुलिस पूरी घटना की छानबीन में जुटी है।
दुमका में बेखौफ अपराधियों का तांडव: बस एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह पर गोलीबारी
जागता झारखंड
0



एक टिप्पणी भेजें