दबाव और प्रभाव में आये बिना कार्य करें मतदान दल : डॉ ताराचंद
लोहरदगा चुनाव की तैयारी पूरी: पुलिस-SP का निर्देश, सेक्टर अधिकारी साथ रहें
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत 23 फरवरी 2026 को नगर परिषद क्षेत्र लोहरदगा में मतदान कराने हेतु आज समाहरणालय परिसर से मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुईं। मतदान 46 मतदान केंद्रों में होगा। आज सभी 46 मतदान दल रवाना हुए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि सभी मतदान दल राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे। निर्वाचन कार्य के दौरान कोई भी पदाधिकारी ना किसी तरह के दबाव में आएंगे, ना प्रभावित होंगे। आप सभी को आपस में समन्वय बना कर निर्वाचन कार्य करना है और त्रुटिरहित निर्वाचन संपन्न कराना है। आप सभी को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।
सेक्टर पुलिस पदाधिकारी हमेशा साथ रहें
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि मतदान केंद्र पहुंचने से लेकर मतदान प्रक्रिया व मतदान के बाद सील किये हुए मतपेटिका स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करने तक सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। आप सभी आपसी समन्वय बनाकर चलें और निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराएं।
कुल मतदाता 43070
इस निर्वाचन में कुल 43070 हैं जिनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 21027 और महिला मतदाताओं की संख्या 22043 है। मतदान बैलेट पेपर से होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। NOTA का विकल्प नहीं रहेगा।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सामान्य प्रेक्षक मो० मुस्तकीम, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा समेत सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी सेक्टर दंडाधिकारी, सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें