जागतता झारखंड संवाददाता मोहम्मद सलाउद्दीन तोपचांची धनबाद : सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद द्वारा आज तोपचांची ब्लॉक में कृषि ऋण जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, वित्तीय समावेशन पहल तथा कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था, ताकि वे बेहतर वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सशक्त बना सकें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एजाज अहमद प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), तोपचांची उपस्थित रहे, जिन्होंने किसानों के समग्र विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक किसानों को औपचारिक बैंकिंग और ऋण सुविधाओं से जुड़ने का आग्रह किया।इस अवसर पर Central Bank of India , धनबाद के श्री विवेक कुमार पांडे (क्षेत्रीय प्रमुख) ने बैंक द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि बैंक हमेशा किसानों की बेहतरी के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पात्र किसानों को त्वरित और सरल प्रक्रिया के माध्यम से कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।कार्यक्रम में श्री यज्ञदत्त मिश्र (मुख्य प्रबंधक), श्री चौधरी जय प्रकाश (मुख्य प्रबंधक), श्री प्रिंस सिंह (प्रबंधक) तथा श्रीमति अनु कुमारी (ब्रांच हेड, ब्रह्मांडीहा शाखा) भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने किसानों को कृषि ऋण, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), पशुपालन ऋण, कृषि उपकरण ऋण तथा अन्य वित्तीय उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए और बैंक अधिकारियों के साथ संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कृषि ऋण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें