जिले के कई विद्यालय और चर्च में फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम

जागता झारखंड बसंत कुमार गुप्ता गुमला : गुमला जिले के कई विद्यालय और चर्च में आज फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इसके साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सर्वजन दवा सेवन (MDA) अभियान का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक किया जाना निर्धारित है। उक्त अभियान की सफलता हेतु जन-जागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है।इसी क्रम में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा करने एवं मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को पूर्वाह्न 12:00 बजे सिविल सर्जन, गुमला के कार्यालय कक्ष में विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।अतः गुमला जिले के समस्त मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।आप सभी की उपस्थिति अपेक्षित है।

Post a Comment

और नया पुराने