जागता झारखंड बसंत कुमार गुप्ता गुमला : गुमला बाबा सीधेश्वरनाथ मंदिर नव निर्माण समिति पिंजराडीपा पालकोट मे समिति के द्वारा आज रविवार को मंदिर प्रांगण मे बैठक आयोजित की गयी । मंदिर के नवनिर्माण में सभी लोगों ने मिलकर सहयोग करने का संकल्प लिया,,, मौके पर आगत अतिथियों का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ धार्मिक रीति रिवाज के साथ स्वागत की गई।बैठक में मुख्य अथिति के रूप मे बघिमा, नारोटोली के राजकुमार और रांची के सुप्रसिद्ध बाबा अस्पताल के संचालक तथा सुप्रसिद्ध डॉ श्रीमान आनंद देव, समाज सेवी मनीष , एवं समाज सेवी मंगल सिंह भोकता आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर निर्माण के लिए सभी लोगों ने मिलकर सहयोग करने और भव्य मंदिर बनाने की योजना बनाई। जिसमें आगत अतिथियों ने भी सहयोग की बात कही है।
बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर नव निर्माण के लिए पिंजराडीपा में ग्रामीणों की बैठक संपन्न
Jagta jharkhand
0

.jpg)


एक टिप्पणी भेजें