गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में योकोहामा ऑफ-हाईवे टायर्स द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

जागता झारखंड : गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में दिनांक 11 फरवरी 2026 को Yokohama Off-Highway Tyres द्वारा एक सफल पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट अभियान में झारखंड के विभिन्न कॉलेजों से कुल 100 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 20 छात्राओं का चयन किया गया।गौरतलब है कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज की 9 छात्राओं ने इस प्लेसमेंट ड्राइव में सफलता प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।

सिविल इंजीनियरिंग शाखा से चयनित छात्राएँ (6)

1. Saroj Oraon – 23604030052

2. Laxmi Kumari – 23604030026

3. Anshu Kumari – 23604030006

4. Anupa Tana Bhagat – 23604030007

5. Sapna Kumari – 23604030051

6. Sajiya Khatoon – 23604030048

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से चयनित छात्राएँ (3) 

1. Reshma Kumari – 23604080041

2. Sonali Rani Oraon – 23604080051

3. Arti Kumari – 23604080010

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई। इस सत्र में कंपनी की एचआर प्रतिनिधि यशश्वी मिश्रा ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्य-संस्कृति, विकास के अवसरों तथा करियर संभावनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात योग्य अभ्यर्थियों के चयन हेतु तकनीकी एवं एचआर साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई । प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू ने विद्यार्थियों की मेहनत एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “हम अपने छात्रों को उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अमित रंजन, विभागाध्यक्षों तथा संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।




Post a Comment

और नया पुराने