मतगणना शांतिपूर्ण, सभी को बधाई : डॉ ताराचंद



जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, शुक्रवार को मतगणना के साथ ही शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस कार्य मे सहयोग के लिए उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने सभी नगर परिषद वासियों, मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे पदधिकारियों व कर्मियों, मीडियाकर्मियों और चुनाव जीते हुए नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उराँव व वार्ड पार्षदों; गुलनाज परवीन (वार्ड 01), माहे तलत (वार्ड 02), रिफत तबस्सुम (वार्ड 03), दीप्ति राय (वार्ड 04), अजय उराँव (वार्ड 05), सुगो देवी (वार्ड 06), अन्या राज (वार्ड 07), अविनाश कौर (वार्ड 08), अब्दुल वारिश (वार्ड 09), इशरत प्रवीन (वार्ड 10), वारिश अंसारी (वार्ड 11, अब्दुल कादिर अली (वार्ड 12), दिनेश कुमार पांडेय (वार्ड 13), मो० मोकिम खां (वार्ड 14), सीमा देवी (वार्ड 15), किशुन महतो (वार्ड 16), अंजलि कुमारी (वार्ड 17), संगीता कुमारी (वार्ड 18), कुमार अभिषेक (वार्ड 19), अनिकेत उराँव (वार्ड 20), मंजू उराँव (वार्ड 21), सुषमा कुमारी(वार्ड 22) एवं अशोक रजक (वार्ड 23) को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा कि इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। 

उपायुक्त ने कहा कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान किया। लोग सपरिवार अपने मतदान केंद्र पहुँचे। इस दौरान उनमें काफी उत्साह देखा गया। 

निर्वाचन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, जोनल, सेक्टर, स्टेटिक टीम सभी ने बहुत बढ़िया कार्य किया और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया।

प्रेस व मीडिया ने निर्वाचन की प्रक्रिया में भरपूर सहयोग किया और इस दौरान उन्होंने शानदार कवरेज किया।

उपायुक्त ने कहा कि सभी ने निर्वाचन के के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उम्मीद है कि इसी तरह आने वाले चुनावों में भी सहयोग करते रहेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने