जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:झालसा, रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा, लोहरदगा राजकमल मिश्रा के निर्देशानुसार किस्को प्रखण्ड अंर्तगत हिसरी पंचायत भवन में 15 सितंबर 2026 को नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के तहत 60 दिवसीय मेगा जागरुकता अभियान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, पंचायत सचिव अजय कुमार, पीएलवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा सचिव ने कहा कि न्याय तक पहुंच प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। आर्थिक रुप से कमजोर, असहाय और जरुरतमंद लोगों को आर्थिक परेशानी के कारण न्याय से वंचित न होना पड़े, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए हिसरी पंचायत का चयन किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा की योजनाओं और विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। इस अभियान के सफल संचालन के लिए डालसा में कार्यरत पी०एल०वी० का चयन किया गया है। जो आपके गांव घर पहुंचकर आपकी समस्याओं को जानते हुए समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। डालसा सचिव ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कानूनी समस्या, घरेलू विवाद, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, नशा सहित अन्य मामले में चुप न रहें। उन्होंने कहा कि एक अच्छा काम करने वाला व्यक्ति पूरे क्षेत्र का नाम रौशन करता है। आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे, ताकि वे पढ़ लिखकर अपना भविष्य बनाएं। वहीं उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभ उठाने और किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या विवाद होने पर डालसा कार्यालय या पी०एल०वी से संपर्क करने की बात कही। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डालसा सचिव के समक्ष अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकारी योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त करते हुए इसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर वॉर्ड सदस्य अजहरुद्दीन, पंचायत सहायक मीर वलीउल्लाह, रामधन साहु,पीएलवी निशा कुमारी, कलिंदर उरांव, रोहित कुमार, कलावती कुमारी, शाहिद हुसैन, वीरचंद भगत, बबलू भगत सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें