जागता झारखंड धनबाद संवाददाता सूरज पासवान धनबाद: अवैध देसी-विदेशी शराब के उत्पादन और विक्रय पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग धनबाद लगातार छापेमारी चला रहा है। इसी क्रम में आज भोर पहर बलियापुर थाना क्षेत्र के परघा बस्ती, बांधटांड़ और कुसुमाटांड में विभाग की टीम ने दबिश देकर अवैध चुलाई शराब की भट्ठी ध्वस्त कर दी। यह अभियान सुबह 6 से 10 बजे तक चला।नगरपालिका चुनाव 2026 को देखते हुए उपायुक्त धनबाद के आदेश पर सहायक आयुक्त उत्पाद की अगुवाई में ये कार्रवाइयां तेज हो गई हैं। हाल ही में जगनकोचा के एक अवैध शराब अड्डे पर छापा मारकर 400 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जबकि 1000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। इस मामले में संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्पाद विभाग की टीम ने तोड़ी अवैध शराब की भट्ठी, नगर निकाय चुनाव से पहले सतर्कता बरत रही प्रशासन
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें