जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 हेतु प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक मो ० मुस्तकीम द्वारा गुरुवार को मीडिया कोषांग, लोहरदगा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में सामान्य प्रेक्षक द्वारा मीडिया कोषांग के दैनिक कार्यों, निर्वाचन से संबंधित कवरेज, दैनिक प्रतिवेदन, हेल्पलाइन एवं जनशिकायत कोषांग में प्राप्त हो रहे शिकायतों व उनका समाधान, शिकायत का संधारण आदि बिंदुओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश वरीय पदाधिकारी, मीडिया कोषांग को दिए। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक समेत अन्य पदाधिकारी व मीडिया कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें