जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली : नई दिल्ली l उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नन्द नगरी में बेटे की लड़ाई में बीच-बचाव कर रहे पिता की गोली मारकर हत्या की गयी थी, जिसमे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से एक पिस्तौल और तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए है l आरोपी की पहचान सुनील उर्फ़ नरेंद्र 34 वर्ष के रूप में हुई है l आरोपी आपराधिक प्रवृति का है जिस पर मर्डर ,मर्डर की कोशिश स्नैचिंग ,चोट पहुंचाने जैसे,करीब 8 आपराधिक मामले दर्ज है l बीते मंगलवार को मृतक उमरदीन का बेटा कैफ ट्यूशन से वापस घर आ रहा था, तब उसका सी-3, नन्द नगरी बड़े स्कूल के पास किसी से झगड़ा हो गया था जिसके बाद कैफ ने फोन करके अपने पिता उमरदीन को मामले की जानकारी दी, जब उमरदीन मौके पर पहुंचा तो बीच-बचाव करते हुए तभी आरोपी ने उनके सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था l मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर आनद यादव थाना अध्यक्ष नंद नगरी,के नेतृत्व में एक समर्पित टीम बनाई गई टीम को जल्द जल्द मामला सुलझाने के निर्देश दिए गए टीम में,एएसआई प्रमोद, हेड कॉस्टेबल दीपक, विपिन, रोहित, कॉस्टेबल जितेंद्र और विमल की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य एकत्र कर घटना में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और सुनील उर्फ दीपू उर्फ नरेंद्र उम्र 34 वर्ष पुत्र बिशन सिंह निवासी बी ब्लॉक नंद नगरी के रूप में की गई ,टीम ने साक्ष्य जुटाकर आरोपी को बुराड़ी के पास बस स्टॉप से पकड़ लिया और पूछताछ में आरोपी ने मर्डर मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की
पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें