जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र के प्रोपर पालकोट कंसारी मोहल्ला मे गस्ती करते हुए ब्राउन शुगर की धंधा करते एक अभियुक्त को पालकोट थाना प्रभारी दल बल सहित गिरफ्तार किया जिसके पास से 9.92 ग्राम ब्रॉउन शुगर जप्त किया गया प्रभारी महोदय ने बताया की गुप्त सूचना मिली की पालकोट मे ब्रॉउन शुगर का खरीद बिक्री किया जाता है | और अभी भी किया जा रहा है |इस गुप्त सूचना के आधार पर पालकोट थाना प्रभारी सहित दलबल ने अपने विवेक और चालाकी से धर दबोचा जब इनसे पूछा गया तो इन्होने अपना गलती स्वीकार किया और नाम पूछे जाने युगल किशोर कंसारी उर्फ़( अडन )बताया पिता संतोष कंसारी पता पालकोट कंसारी मोहल्ला बताया तब सभी कानूनी प्रक्रिया काण्ड संख्या 10/26 मे मामला दर्ज करते हुए इन्हे आज इन्हे न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया


एक टिप्पणी भेजें