रामपुर रुगड़ी टोली में शानदार वॉलीबॉल प्रतियोगिता, शकील अंसारी की टीम बनी विजेता

 


मुख्य अतिथि रहे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश उपाध्यक्ष फिदाउल अंसारी

जागता झारखंड  : लोहरदगा जिले के रामपुर रुगड़ी टोली ग्राम में शुक्रवार शाम 5 बजे आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल उत्साह की नई ऊर्जा भर दी। प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत समिति सदस्य शकील अंसारी की पहल पर किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष फिदाउल अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।प्रतियोगिता में अमन खान (लोहरदगा) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता अलीनगर की टीम को 5,000 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।विजेता टीम में शकील अंसारी, अनवर नवाज, मनान अंसारी, बल्लू अंसारी, फारूक अंसारी, संतोष कुमार, शाहिद अंसारी और तबरेज अंसारी जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। पूरे मुकाबले के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे आयोजन का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।शकील अंसारी ने कहा, “ऐसे आयोजनों से युवा स्वस्थ रहेंगे, नशामुक्त रहेंगे और समाज में एकता व भाईचारा मजबूत होगा।” आयोजकों ने सभी टीमों को बधाई देते हुए भविष्य में और भी बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आश्वासन दिया।

यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Post a Comment

और नया पुराने