सिमरिया एयर एंबुलेंस हादसा: चंदवा विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ और नौकरी की मांग

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहार : लातेहार। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के केंदू कसारी स्थित करमटांड़ के घने जंगल में सोमवार रात एयर एंबुलेंस विमान हादसे ने इलाके को शोक की लहर दौड़ा दी। इस भयावह दुर्घटना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (स्वास्थय चंदवा) के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास गुप्ता सहित पाॅच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गंभीर रूप से बीमार सरोज नगर चंदवा निवासी संजय कुमार साहू, उनकी पत्नी अर्चना देवी और परिजन ध्रुव कुमार भी शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही चंदवा क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। चंदवा विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे ने गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा, यह दुखद घटना पूरे इलाके के लिए अपूरणीय क्षति है। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। दुबे ने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी प्रदान करने की तत्काल मांग की है। उन्होंने कहा कि विमान हादसे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराए। स्थानीय लोगों ने बताया कि एयर एंबुलेंस गंभीर मरीज संजय साहू को ले जा रहा था, जिसमें उनकी पत्नी और परिजन भी सवार थे। अचानक घने जंगल में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव टीमों ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉ. विकास गुप्ता चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी थे, जिनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। इस हादसे ने एयर एंबुलेंस सेवा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने