वाद विवाद प्रतियोगिता से युवाओं में बढ़ती है बौद्धिक व तर्क क्षमता- सांसद सुखदेव भगत

 




झारखंड युवा आयोग के द्वारा रांची में किया गया युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन


जागता झारखंड : झारखंड युवा आयोग के तत्वाधान में रांची में युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोहरदगा सांसद माननीय श्री सुखदेव भगत मुख्य रूप से शामिल थे।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुखदेव भगत, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ,सदस्य ज्योति मथारू एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं का वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि इस तरह का आयोजन होने से युवाओं की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। यह ज्ञान आधारित कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य युवाओं में शिक्षा और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से सशक्त बनाना है। झारखंड युवा आयोग युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम कर रही है जिसके कारण युवा कौशल विकास के क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहे हैं। युवा राष्ट्र शक्ति होती है जिसे हमें प्रेरित करने की आवश्यकता है ।मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता में हुए विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने