जागता झारखंड संवाददाता काठीकुंड दुमका
काठीकुंड पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार संथाल परगना प्रमंडल के लिए पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को प्राधिकृत करते हुए पंचायती राज प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक कोडिनेटर कुंदन कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया।इस कार्यक्रम के तहत अंतरराजकीय एवं राज्य के विभिन्न जिलों-प्रखंडों की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराया जाएगा। मुख्य उद्देश्य बेहतर पंचायतों का अवलोकन कर स्वयं की पंचायतों में सुधार लाना है।प्रत्येक ग्राम पंचायत में 'पंचायत सशक्त समिति' का गठन किया गया है। काठीकुंड प्रखंड के चयनित पंचायतों—पिपरा, कालझर, आसनपहाड़ी एवं कदमा से दस-दस सदस्य चयनित किए गए, जिसमें मुखिया, उपमुखिया, पंचायत सचिव, 3-4 वार्ड सदस्य (जिनमें 2 महिला वार्ड सदस्य), क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) से दो जेएसएलपीएस महिला सदस्य, पंचायत सहायक एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शामिल हैं। कुल 36 सदस्य 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के जसपुर जाएंगे।कार्यक्रम में मुखिया रोशन मुर्मू, एस्थर मरांडी, लुकास मुर्मू, पंचायत सहायक, पंचायत सचिव, जेएसएलपीएस से महिला सदस्य, बाबूधान किस्कु, सहदेव राय, अंसरुल अंसारी, मुख्तार अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल से स्थानीय पंचायतों में विकास एवं शासन में नई गति आएगी।


एक टिप्पणी भेजें