दुमका में बाबूलाल मरांडी व शत्रुध्न महतो का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

 


जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।झारखंड की राजनीति के मजबूत स्तंभ एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी तथा बाघमारा के लोकप्रिय विधायक माननीय शत्रुध्न महतो जी के दुमका आगमन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जामा प्रखंड द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। दोनों नेता बासुकीनाथ स्थित होटल रॉयल पैलेस में आयोजित वीबी जी-राम जी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे।जामा प्रखंड के कैराबनी चौक में भाजपा के जुझारू नेता रामकृष्ण हेंब्रम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गुच्छों एवं जोशीले नारों के साथ दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भाजपा की मजबूती एवं जनसमर्थन स्पष्ट झलका।इस अवसर पर संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं तथा राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करें।उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष एवं समर्पण की विचारधारा है। कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए उन्होंने असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। विशेष रूप से युवाओं से कहा कि सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाकर ही झारखंड का समुचित विकास संभव है।माननीय विधायक शत्रुध्न महतो जी ने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आने वाले समय में झारखंड में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है तथा भाजपा ही राज्य को भ्रष्टाचार, अराजकता एवं कुशासन से मुक्ति दिला सकती है।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष दुर्योधन राय, मंत्री हराधन मरीक, विरेंद्र साव, दीपक राय, इस्लाम टुडू, राजू मरांडी, डेविड मरांडी, परीमल सोरेन, लुईस टुडू, बाबूसल टुडू, गफ्फार खान, देवेंद्र मांझी, राजेश कुमार, सरोज यादव, प्रसाद हेंब्रम, खीरू सिंह, शंभू मर्धा सहित मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे समारोह में जोश, उत्साह एवं संगठनात्मक एकता की बानगी देखने को मिली।

Post a Comment

और नया पुराने