पेसा अधिनियम से ग्राम सभा सशक्त होगी-चुंया कुजूर



जागता झारखंड संवाददाता मो.वारिस रायडीह गुमला : रायडीह प्रखंड के कुड़ोछत्रपुर पंचायत के मांझाटोली घुमकुड़िया भवन में बुधवार को राष्ट्रीय पेसा दिवस धूमधाम से मनाया गया।साथ ही झारखण्ड सरकार कैबिनेट से पेसा अधिनियम की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और उत्साह से नाचते गाते खुशी मनाएँ।मौके पर पड़हा देवान सह मुखिया चुंईया कुजूर ने कहा कि पेसा अधिनियम से पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी इसे जनजातीय समुदाय के सांस्कृतिक पारंपरिक रीति रिवाजों का संरक्षण होगा।पड़हा कोटवार देवेन्द्र लाल उराँव ने कहा कि पेसा अधिनियम से ग्राम सभा सशक्त होगी।उप प्रमुख दिपक कुजूर ने भी ग्राम सभा सशक्तिकरण संबंधित अपने विचार रखें।मौके पर ग्राम प्रधान मंगरू मुण्डा,जयराम उराँव,माँगू उराँव मोतिलाल मुंडा,महेश केरकेटा,बासुदेव उरांव, रोहित उरांव, सहबैत उराँव, बसंती उराँव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने