जागता झारखंड सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा : कुडू भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस की एक दिन पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति में दीपक प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन कुडू बस स्टैंड में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा कुडू मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने किया इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन सुशासन राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा उनके विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं कार्यक्रम के दौरान कुडू प्रखंड के सभी बूथों पर अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया गया। साथ ही सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे जन जन तक अटल जी के विचारों और सुशासन के संदेश को पहुँचाएंकार्यक्रम में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विश्वजीत भारती पूर्व जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा संजय चौधरी राजू कुमार रजक आजसू के जिला पुर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर सुबोध जंगलू पासवान अविनाश सिंह कृष्णा कुमार ओम प्रभाकर सूरज प्रसाद साहु किशन तुरी सुरेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया
अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर कुडू में दीपक प्रज्वलन, सुशासन दिवस मनाने का आह्वान
Jagta jharkhand
0

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें