उपायुक्त डॉ ताराचंद ने की आपूर्ति विभाग और धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक

धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाने का निर्देश 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा : उपायुक्त डॉ ताराचंद ने शुक्रवार को आपूर्ति विभाग की बैठक की। बैठक में खाद्यान्न उठाव और विभिन्न राशन कार्ड के अनुसार वितरण की समीक्षा की गई। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जिला के जन वितरण प्रणाली की दुकानों में नए 4जी ई-पॉश मशीनों के वितरण के उपरांत खाद्यान्न वितरण प्रारंभ किये जाने की जानकारी दी। उपायुक्त द्वारा सभी एजीएम को खाद्यान्न वितरण के रियल टाइम डेटा की इंट्री किये जाने का निदेश दिया। 

धान अधिप्राप्ति में किसानों का रजिस्ट्रेशन बढ़ाएं

उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों को निबंधित करने का निदेश दिया। किसान स्वयं पोर्टल के माध्यम से या प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराएं। धान अधिप्राप्ति की सतत मोनिटरिंग की जाय। माप तौल विभाग की ओर से सभी धर्मकांटा की जांच करा लें। धान अधिप्राप्ति के लिए चिन्हित 21 लैम्प्स एवं 4 एफपीओ के गोदाम की क्षमता व रख-रखाव के व्यवस्था की जांच कर लें।जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर दंडाधिकारियों, बीसीओ की प्रतिनियुक्ति पूर्व के राज्यादेश के आलोक में किये जाने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि नया राज्यादेश प्राप्त होने की स्थिति में बदलाव किया जा सकता है।  बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी एमओ, सभी एजीएम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने