पदाधिकारियों को दी गयी आपदा से बचाव की जानकारी

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


: एनडीआरएफ द्वारा सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आपदा से बचाव की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में एनडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा की स्थिति में कैसे स्वयं और अन्य की जान बचाना है, इसकी जानकारी दी गयी। साथ ही एनडीआरएफ किन-किन परिस्थितियों में कार्य करता है, इसके गठन के क्या उद्देश्य रहे इसकी जानकारी दी गयी।फैमिलियराइजेशन अभ्यास के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन कोषांग की ओर से इस कार्यक्रम को आयोजित कराया गया। इसके अंतर्गत मेडिकल फर्स्ट एड, ढही हुई इमारतों में खोज और बचाव, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपात स्थिति से बचाव, बाढ़ की स्थिति से बचाव एवं अन्य आपात स्थिति में अपने आप को बचाव करते हुए कैसे दूसरे लोगों का बचाव करें, इस संबंध में जानकारी दी गयी। 

17 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम

एनडीआरएफ टीम की ओर से फैमिलियराइजेशन अभ्यास के अंतर्गत हिंडाल्को मुख्यालय लोहरदगा में दिनांक 09.12.2025 को रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपात स्थिति से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार मेडिकल फर्स्ट एड, ढही हुई इमारतों में खोज और बचाव, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपात स्थिति से बचाव, बाढ़ की स्थिति से बचाव एवं अन्य आपात स्थिति में अपने आप को बचाव करते हुए कैसे दूसरे लोगों का बचाव करें, इसकी जानकारी दिनांक 10.12.2025 को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय सेन्हा में, दिनांक 11.12.2025 को उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स स्कूल लोहरदगा, दिनांक 12.12.2025 को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पेशरार में, दिनांक 13.12.2025 को नवोदय विद्यालय जोगना सेन्हा में, दिनांक 15.12.2025 को अविराम बीएड कॉलेज टिको कुडू में, दिनांक 16.12.2025 को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय कैरो में और दिनांक 17.12.2025 को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भंडरा में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी समीर तिर्की, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रमोद दास समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने