मनातू में अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

शिव शंकर यादव जागता झारखंड मनातू :  (पलामू)मनातू प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द यादव ने किया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है, जिसे आने वाली पीढ़ियों को अपनाना चाहिए। समारोह के दौरान “अटल जी अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि उद्देश्य यादव जिला परिषद प्रदीप कुमार चावला नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष अंतु यादव प्रखंड के संसद प्रतिनिधि सचितजीत उर्फ गोपु सिंह पर्यावरण एवं शिक्षा विभाग के संसद प्रतिनिधि श्रवण शर्मा एवं सोशल मीडिया प्रभारी उदय यादव जी शोभन यादव अखिलेश यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी ऐसी मोर्चा अध्यक्ष लोकेश पासवान मंडल के मंत्री पच्चू सिंह जी और मंडल मंत्री बेलाश साव चन्द्रदेव सिंह रविंदर मानकर अनिल यादव नागेंद्र मोची दिलीप कुमार मंडल उपाध्यक्ष सचितानन्द मेहता छोटू यादव भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे, जिससे कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।

Post a Comment

और नया पुराने