जागता झारखंड संवाददाता संतोष कुमार सिंह कैरो : कैरो लोहरदगा। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा कैरो प्रखंड के सढाबे पंचायत अंतर्गत टाटी ग्राम में आजीविका सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहरदगा जिला डी.पी.एम. संजय गुप्ता ग्राम प्रधान बालों मुंडा और वार्ड सदस्य अनिल हजाम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परियोजना समन्वयक संजय गुप्ता ने कहा कि इस सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़ना है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आधुनिक खेती और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि नई तकनीकों को अपनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। इस अवसर पर जे.एस.एल.पी.एस. की पूरी टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से डी.एम.एल.एच. रूपेश राम, प्रखंड बी.पी.एम. अल्पना खलखो, क्षेत्रीय कर्मी जाहुल हक, धीरज कुमार, एतवा उरांव, सक्रिय सदस्य लक्ष्मी देवी, उषा देवी, नीलम देवी और प्यारी उरांव शामिल थे। कार्यक्रम में टाटी और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में सखी मंडल की महिलाएं शामिल हुईं। केंद्र के खुलने से अब ग्रामीणों को बीज, खाद, कृषि यंत्रों की जानकारी और पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वरोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।


एक टिप्पणी भेजें