नारी सुरक्षा: सिर्फ कानून नहीं, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी :कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी

 



जागता झारखंड संवाददाता संतोष कुमार सिंह कैरो लोहरदगा : कैरो थाना क्षेत्र के हनहट प्रोजेक्ट हाई स्कूल में शुक्रवार को कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी के अगुवाई में बच्चों के बीच में महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी बच्चों को संदेश दिया कि महिला सुरक्षा एक जागरुकता की जिम्मेदारी, महिलाएं समाज का आधार है यदि वे सुरक्षित और सशक्त महसूस करती है तो ही एक राष्ट प्रगति कर सकता है बच्चों को यह भी बताया कि सुरक्षा का अर्थ केवल शारीरिक रक्षा नहीं है बल्कि सम्मान के साथ जीना भी है । गुड टच और बैड टच साथ ही सभी छात्रों को इसका भी जानकारी दिया गया कि उनके शरीर पर केवल उनका अधिकार है यदि कोई उन्हें असहज महसूस कराता है तो उन्हें तुरन्त अपने माता -पिता या शिक्षकों को बताना चाहिए साथ ही

 आपातकालीन नंबरों की भी जानकारी दी गई 

महिला हेल्पलाइन नंबर: 1091 NCW Helpline* 

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर :1098

पुलिस सहायता:112 या 100

डिजिटल सुरक्षा आज के दौर में इंटरनेट सुरक्षा की भी जानकारी की जरूरत है बताया गया कि बच्चों अनजान लोगों से ऑनलाइन बात न करें अपनी फोटो को शेयर न करे साथ ही संदिग्ध गतिविधि की जानकारी बड़ों को दे।लड़कों की भूमिका जागरूक केवल लड़कियों के लिए नहीं बल्कि लड़कों के लिए भी जरूरी है।साथ ही कहा गया कि सुरक्षा केवल कानून का काम नहीं है बल्कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है जब हम जागरूक होंगे तभी तो देश सुरक्षित होगा।साथ ही कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी,प्रोजेक्ट हाई स्कूल के प्रिंसिपल कृष्णा उरांव,एवं सभी शिक्षकों और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने