जागता झारखंड संवाददाता मो.वारिस रायडीह गुमला रायडीह : प्रखंड के कुड़ोछत्रपुर पंचायत में शुक्रवार को गरीब व असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन के द्वारा सभी पंचायतों को जरूरतमंदों के लिए कंबल उपलब्ध कराया गया है।कुड़ोछत्रपुर में शुक्रवार को कुल तीस जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।कंबल मिलने से लोगों में खुशी थी।लोगों ने सरकार व प्रशासन का धन्यवाद कर रहे थे कि इसबार अच्छा गुणवत्ता वाला कंबल मिला है।इस मौके पर रोजगार सेवक रेशमा परवीन, पंचायत सहायक असीता लकड़ा,सुमित प्रसाद,अमृता सोनम टोप्पो,प्रवीण एक्का,जयनारायण साव और अन्य लोग मौजूद थे।




एक टिप्पणी भेजें