बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने किया धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना

 



 जागता झारखंड संवाददाता गोपीकांदर दुमका:

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ को प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जागरूकता रथ चौक-चौराहों, हटिया, बाजार, आदि जगह जाकर लोगों को धान अधिप्राप्ति हेतु जागरूक करेंगी।


जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को बताया जाएगा कि लैंप्स के माध्यम से सरकारी न्यूनतम मूल्य 2450 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीददारी होगी। धान अधिप्राप्ति में किसान को एक ही बार में सारा पैसा दिया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी माइकल हेंब्रम, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गणेश सोरेन, लैंपस कर्मी दिलीप पाल, प्रखंड कर्मी आनंद कुमार सिंह एवं ग्राम प्रधान बिमला देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने