जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। झारखंड कैबिनेट द्वारा पेसा एक्ट को मंजूरी मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) दुमका जिला इकाई ने शुक्रवार को जोरदार जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार बास्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।जिलाध्यक्ष शिवकुमार बास्की ने कहा कि विभिन्न संगठनों द्वारा लंबे समय से पेसा एक्ट लागू करने की मांग उठती रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट से इस ऐतिहासिक बिल को पारित कराकर आदिवासी समुदाय के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो बेहद खुशी का विषय है।इस अवसर पर जिला सचिव निशित वरण गोलदार, जिला संगठन सचिव रवि यादव, नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास, नगर सचिव मोहम्मद आरिफ, नगर कोषाध्यक्ष दीपक केवट, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु चौबे, पूर्व वार्ड पार्षद कृष्णा देवी, कैमुद्दीन अंसारी, नंदू शाह, अमर यादव, मोहम्मद इबरार आलम, अजय पाठक, पप्पू साह, मोहम्मद अनवर, राजेश चौरसिया, रंजीत शाह, छोटू अंसारी, गौरव झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें