जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):
शिकारीपाड़ा प्रखंड में बढ़ती ठंड के बीच गरीब वृद्धजनों को सरकारी कंबल न मिलने से ठिठुरन भरी रातें गुजारनी पड़ रही हैं। कंबल वितरण में देरी से असहाय लोग परेशान हैं। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में सर्द हवाओं ने तापमान को गिरा दिया है। वृद्ध और जरूरतमंद परिवार अलाव जलाकर गुजारा कर रहे हैं, लेकिन कंबल की कमी गंभीर समस्या बनी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर वितरण न होने से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहा। इस बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से फोन के माध्यम से बातचीत में उन्होंने कहा, कंबल अभी जिला स्तर से नहीं पहुंचे हैं। जैसे ही प्राप्त होंगे, तुरंत वितरण शुरू कर देंगे।


एक टिप्पणी भेजें