जागता झारखंड दुमका ब्यूरो । समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संगठन समर्पण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के समन्वय में आयोजित इस शिविर में छात्रों, युवाओं और समाज सेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस रक्तदान शिविर में कुल 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो मानव सेवा की बेहतरीन मिसाल साबित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. धनंजय मिश्रा थे। इसके अलावा एस. पी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के. पी. यादव तथा एनएसएस की यूनिट 8 एवं यूनिट 11 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सनोज स्टीफन और डॉ. एलिज़ाबेथ टुडू की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से चेयरमैन डॉ. राजकुमार उपाध्याय, सचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव, वाइस चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार घोष, जॉइंट सेक्रेटरी धर्मेंद्र सिंह (बिट्टू), जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. सिकंदर कुमार और लेफ्टिनेंट कमांडेंट सुमिता सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।समर्पण टीम की ओर से फाउंडर शुभम मिश्रा, को-फाउंडर अस्मित झा, जनरल सेक्रेटरी केशव मिश्रा, जॉइंट सेक्रेटरी रोहित मंडल तथा सदस्य अमित कुमार, सुन्दरम भगत, साशी कसेरा, विशाल यादव, अभिजीत यादव और अमन कुमार ने शिविर की संपूर्ण व्यवस्था सफलतापूर्वक संभाली।रक्तदान में प्रमुख रूप से शामिल रहे अनुज पांडे, अमन मंडल, राज केसरी, विशाल रक्षित, सुप्रिया दे, टूपा कुमारी, प्रीति कुमारी, शुभम मिश्रा, सुन्दरम भगत, मीनल कुमार, साशी कसेरा, अमित कुमार, अभिजीत कुमार, टेरेसा किस्कू, सरिता कुमारी सहित कई अन्य रक्तदाता भी सराहनीय रहे।कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने रक्तदाताओं तथा आयोजकों की जमकर सराहना की और कहा कि "रक्तदान महादान है और ऐसे अभियान समाज में जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।" समर्पण टीम ने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें