हेरहंज में अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई

 


हेरहंज से जागता झारखंड प्रतिनिधि कालेश्वर गंझू हेरहंज। बुधवार को : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जन्म जयंती हेरहंज मंडल कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष कन्हाई साहू ने अटल जी की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की।उपस्थित वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्रहित में लिए निर्णयों की सराहना की। सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, मनीष जायसवाल एवं कैलाश कुमार ठाकुर ने कहा कि अटल जी ने देश को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल जी के आदर्शों पर चलने एवं उनके मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया। इस शुभ अवसर पर सांसद महोदय के निर्देश पर कड़ाके की ठंड में वृद्ध असहाय महिलाओं एवं पुरुषों को कमल वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, विजय गुप्ता (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मनीष जायसवाल (मंडल महामंत्री), श्यामलाल गोस्वामी, मनोज यादव, रंजन प्रसाद साहू, राजेश साहू, राजीव ठाकुर, अवधेश यादव, संजय यादव, रोशन ठाकुर, महेंद्र साहू, विनोद ठाकुर, मनोज प्रसाद, हिमांशु रंजन, अखलेश यादव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने