लोहरदगा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP सादिक अनवर रिज़वी ने जारी की थाना प्रभारियों के तबादले

जागता झारखंड विशेष संवाददात मंसूर अंसारी लोहरदगा


:
जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाने और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) सादिक अनवर रिज़वी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने दिनांक 06.11.2025 को आदेश संख्या 1458/2025 जारी करते हुए कुल 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इस सूची में थाना प्रभारियों से लेकर पुलिस केन्द्र के अधिकारियों तक के नाम शामिल हैं, जिन्हें उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से नए स्थान पर भेजा गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अविलंब अपने नए स्थान पर योगदान देना सुनिश्चित करें।

*तबादला सूची: कौन कहाँ गए*

एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

> 1. पु०अ०नि० मनोज थाना प्रभारी, कुडू थाना से लोहरदगा थाना भेजे गए।

> 2. पु०अ०नि० अजीत कुमार डी०सी०बी० शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोहरदगा को कुडू के थाना प्रभारी बनाए गए।

> 3. पु०अ०नि० वारिस हुसैन थाना प्रभारी, सेन्हा थाना से पुलिस केन्द्र लोहरदगा भेजे गए।

> 4. पु०अ०नि० नीरज झा भंडरा थाना को सेन्हा थाना प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई।

> 5. पु०अ०नि० हर्षवर्धन कुमार सिंह थाना प्रभारी जोबांग से नोडल पदाधिकारी, माननीय न्यायाधीश - प्रथम कोर्ट लोहरदगा भेजे गए।

> 6. पु०अ०नि० सुमन मिंज थाना प्रभारी, किस्को को जोबांग थाना के प्रभारी बनाए गए।

> 7. पु०अ०नि० मानस कुमार साधु प्रभारी, अभियोजन शाखा को किस्को थाना के प्रभारी बनाए गए।

> 8. पु०अ०नि० रामाशीष यादव थाना प्रभारी, सेरेंगदा थाना को कुडू थाना के प्रभारी बनाए गए।

> 9. पु०अ०नि० नरेश कुमार यादव नोडल पदाधिकारी, माननीय न्यायाधीश - प्रथम कोर्ट लोहरदगा से थाना प्रभारी सेरेंगदाग बनाए गए।

> 10. पु०अ०नि० जेनी सुधा तिग्गा थाना प्रभारी, महिला थाना को सी०सी०आर० / मीडिया सेल / डायल-112 की जिम्मेवारी दी गई।

> 11. पु०अ०नि० विनीता हेंब्रम महिला थाना को महिला थाना प्रभारी लोहरदगा की जिम्मेवारी सौंपी गई।

> 12. पु०अ०नि० अमित कुमार मुर्मु थाना प्रभारी, SC/ST/अहातु थाना से लोहरदगा थाना भेजे गए।

> 13. पु०अ०नि० लक्ष्मण हांसदा प्रभारी, हिन्दी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, लोहरदगा को थाना प्रभारी, SC/ST/अहातु थाना बनाए गए।

एसपी सादिक अनवर रिज़वी ने कहा है कि यह कदम नक्सल उन्मूलन और जिले में अपराध की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि जनता के बीच पुलिस की छवि और विश्वास को मजबूत किया जा सके।

Post a Comment

और नया पुराने