जुझारू प्रदर्शन की सराहना, लगातार दूसरे मैच में दबदबा कायम
लोहरदगा प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर छूटीं
जागता झारखंड विशेष संवाददात मंसूर अंसारी लोहरदगा: प्रीमियर लीग (LPL) फुटबॉल टूर्नामेंट में भंडरा बुल्स की टीम ने लगातार दूसरे मैच में अपना शानदार प्रदर्शन और दबदबा बनाए रखा। टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में लोहरदगा लायंस के साथ मैच को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया। मैच की शुरुआत में लोहरदगा लायंस ने शानदार खेल दिखाते हुए भंडरा बुल्स पर 1-0 की बढ़त बना ली, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों में उत्साह और रोमांच भर गया। लेकिन भंडरा बुल्स ने हार नहीं मानी और अपनी पूरी ताकत झोंक दी। टीम ने फर्स्ट हाफ समाप्त होने से पहले ही जोरदार वापसी करते हुए एक गोल दागकर मैच को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन दोनों ही टीमें निर्णायक गोल करने में सफल नहीं हो पाईं। इस ड्रॉ के साथ, भंडरा बुल्स ने लीग में अपनी चुनौती को बरकरार रखा है। भंडरा बुल्स के जुझारू खेल और शानदार वापसी से प्रखंड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि खिलाड़ियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और यह दिखाता है कि टीम बड़े मुकाबले के लिए तैयार है।




एक टिप्पणी भेजें