जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा: जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र के आसनजुड़ी गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो वर्ष के मासूम की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बच्चे का नाम पिंटू (जीत) मंडल बताया गया है। वह कुंडहित प्रखंड के सूलुंगा गांव निवासी दयामय मंडल और रूपाली मंडल का पुत्र था।मिली जानकारी के अनुसार, दयामय मंडल परिवार के साथ नाला थाना क्षेत्र के किष्टोपुर (डाबर) से बाइक से अपने घर सूलुंगा लौट रहे थे। इसी दौरान आसनजुड़ी गांव के समीप एक साइकिल और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिंटू मंडल की हालत नाजुक हो गई जबकि उसके पिता दयामय मंडल, माता रूपाली मंडल और साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती की पुत्री को मामूली चोटें आई हैं।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया परंतु अस्पताल में बच्चे का मृत्यु हो गया। बच्चे की मृत्यु की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।स्थिति को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी मुकेश कुमार झा को ड्यूटी में ना रहने के कारण तत्काल निलंबित कर दिया, जबकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. समीर मुर्मू और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को शो-कॉज करने की बात कही गई।घटना स्थल पर पुलिस निरीक्षक राजीव सिंह, थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, वीडीओ आकांक्षा कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। मृतक परिवार को प्रशासन की ओर से राहत राशि दी गई एवं हिट एंड रन तथा अन्य सभी सरकारी मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल,अशोक माजी सहित कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
नाला में दर्दनाक सड़क हादसा: दो वर्ष के बच्चे की मौत, तीन गंभीर घायल
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें