अनियंत्रित बाइक ने स्कूली छात्र को मारा टक्कर, जख्मी।

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद।भंडरा/लोहरदगा


:  प्रखंड छेत्र अंतर्गत चट्टी हाइ स्कूल के समीप सड़क दुर्घटना में एक 15 वर्षीय बालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया जिसे स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा लाया गया घायल छात्र भंडरा प्रखंड छेत्र के चट्टी निवासी दामोदर नाथ तिवारी के 15 वर्षीय पुत्र विशेष कुमार तिवारी बताया जा रहा है, घायल छात्र के पिता ने बताया कि विशेष चट्टी हाइ स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता है उन्होंने बताया स्कूल के समीप ही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने अपने आपा खो गया और सड़क किनारे चल रहा विशेष कुमार तिवारी को सीधा टक्कर मार दिया जिससे शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई है, हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के चिकित्सकों ने बताया छात्र की स्थिति सामान्य है।

Post a Comment

और नया पुराने