लोहरदगा के ऊपर हिसरी गांव में साइबर ठगी, सरकारी योजना का झांसा देकर तीन लोगों से हजारों की ठगी

ठगों का नया तरीका: “Pay Request” भेजकर खातों से उड़ाए हजारों रुपये 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :लोहरदगा जिले के गाँव ऊपर हिसरी की है, जहाँ कुछ लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की गई है। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ितों को कॉल करके गूगल पे में पैसे भेजने का झांसा दिया। कॉल करने वालों ने कहा कि उन्होंने पैसा भेजा है और प्राप्ति की पुष्टि के लिए गूगल पे में चेक करने को कहा। लेकिन वास्तव में उन्होंने पैसे भेजे नहीं, बल्कि “पैसा मांगने (request)” का विकल्प डाला था। जैसे ही पीड़ितों ने “Pay” वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पासवर्ड डाला, उनके खातों से पैसा कट गया।इस ठगी में नजीर अंसारी से 10,000 रुपये, रोजामत अंसारी से 1,700 रुपये और दाऊद अंसारी से पाँच बार में कुल 50,000 रुपये की ठगी हुई है। ठग लोग स्वयं को सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वे आंगनबाड़ी सेविका और एएनएम (ANM) के नाम का सहारा लेकर कहते हैं कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पैसे डाले जा रहे हैं। इस तरह लोगों का विश्वास जीतकर उनसे पैसे ठग लेते हैं।सभी लोगों से अपील है कि इस प्रकार के किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा ना करें। कोई भी संदिग्ध लिंक न खोलें और किसी भी भुगतान (Pay) अनुरोध पर क्लिक ना करें। ध्यान रखें, “Pay” करने से पैसा जाता है, आता नहीं। सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि हमेशा महिला के खाते में सीधे जमा होती है, पुरुष के खाते में नहीं। सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन में शिकायत करें।

Post a Comment

और नया पुराने