जागता झारखंड संवाददात शकील अहमद लोहरदगा
: लोहरदगा। प्रीमियर लीग (LPL) के उद्घाटन मुकाबले में भंडरा बुल्स ने ज़बरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए पेशरार पैंथर्स को 2-0 के अंतर से पराजित कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। यह मैच दर्शकों के लिए रोमांस और उत्साह से भरपूर रहा जहां दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला हालांकि भंडरा बुल्स के खिलाड़ियों ने तालमेल और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन करते हुए पेशरार पैंथर के डिफेंस को भेदने में सफलता हासिल की और निर्णायक दो गोल दागे। इस जीत के साथ ही भंडरा बुल्स ने लीग में अपने मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। टीम के इस प्रदर्शन से पूरे भंडरा प्रखंड में उत्साह का माहौल है।
*स्थानीय अधिकारियों सहित अन्य ने दी बधाई और सराहा प्रदर्शन*
भंडरा बुल्स की इस निर्णायक जीत पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। भंडरा के अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार ने कहा यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमारे भंडरा बुल्स ने लोहरदगा प्रीमियर लीग में इतनी शानदार शुरुआत की है। इस जीत से यह साबित होता है कि हमारे क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की कोई कमी नहीं है। मैं खिलाड़ियों को बधाई देता हूँ और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। यह खेल युवाओं को अनुशासित और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। भंडरा थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने कहा लोहरदगा प्रीमियर लीग एक बेहतरीन मंच है। भंडरा बुल्स की 2-0 से जीत एक शानदार उपलब्धि है। खेलकूद की गतिविधियों से हमारे क्षेत्र में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मैं उम्मीद करता हूँ कि खेल भावना को बनाए रखते हुए सभी टीमें टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएँगी। भंडरा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने कहा कि मैं भंडरा बुल्स टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन प्रखंड का गौरव है। प्रशासन की ओर से हम हमेशा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करते रहेंगे। यह जीत हमें यह भरोसा दिलाती है कि भंडरा जल्द ही खेल के क्षेत्र में एक पहचान बनाएगा। इधर इस शानदार जीत के लिए सिद्धों कान्हु युवा खेल क्लब के भंडरा प्रखंड अध्यक्ष मंसूर अंसारी ने भंडरा बुल्स टीम के सभी खिलाड़ियों और समर्थकों को हार्दिक बधाई और मुबारकबाद दिया साथ ही कहा कि यह जीत न केवल टीम के मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि पूरे भंडरा प्रखंड के लिए गौरव का क्षण है। मौके पर जिला परिषद सदस्य भंडरा राजमणि उरांव, सासंद प्रतिनिधि विजय व राधेश्याम साहू, टीम डायरेक्टर विनय उरांव, टीम मैनेजर दाऊद उरांव, आफताब आलम, भंडरा मुखिया संघ के अध्यक्ष परमेश्वर महली, समाजसेवी बबलू उरांव, पूर्व जिला परिषद सदस्य शामिल उरांव, जगजीवन उरांव, गाड़रपो मुखिया समित उरांव, राजा लाल आशुतोष कोच, गुलाम मुस्तफा, दानियल लकड़ा सहित पूरे प्रखंड वासियों ने इस जीत को लेकर टीम व मैनेजमेंट टीम को बधाई दिया। इस जीत के साथ ही भंडरा बुल्स ने लीग में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है और अगले मैचों के लिए टीम का मनोबल ऊंचा है



एक टिप्पणी भेजें