राजस्थान मध्य विद्यालय की प्रधानाचार्य रानी झा के सेवानिवृत पर दी गई विदाई


जागता झारखंड संवाददाता साहिबगंज 

साहिबगंज राजस्थान मध्य विद्यालय की प्रधानाचार्य रानी झा शुक्रवार को सेवानिवृत हुई। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीईओ दुर्गानंद झा, डीएसई कुमार हर्ष सहित अन्य शामिल हुए। डीईओ ने कहा कि रानी झा जिला की एक बेहतरीन शिक्षिका थी। उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है। वही आकर्षक उपहार, अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर विदाई दी गई। मौके पर विद्यानाथ आचार्या सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने