जागता झारखंड मंडरो संतोष उपाध्याय
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेवरण ग्राम निवासी अजय मंडल ने अपने ही घर में आग लगा कर घर से फरार हो गया।ग्रामिणों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2.45 बजे ग्रामीणों ने देखा कि इस बारिश के मौसम में आग की लपटे उठ रही है और अपने घरों से बाहर निकल कर देखा तो अजय मंडल दीवार कूद कर भाग रहा है तथा अजय मंडल के घर से हीं जोर-जोर से आग की लपटें उठ रही है।आनन फानन में ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एकजुट हो कर आग पर पानी डालकर आग बुझाया।इस अगलगी की घटना में घर में रखा आलना,पलंग,कपड़ा,बर्तन सहित लगभग 10 हजार का समान जल कर राख हो गया।ग्रामीणों ने यह भी बताया की अजय मंडल के घर में कोई नहीं था और अजय मंडल हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता है।जिसके वजह से उसने खुद हीं अपने घर में आग लगाकर फरार हो गया।



एक टिप्पणी भेजें