जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला : बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मजदूर संघ सीएफटीयूआई झारखंड प्रदेश अध्यक्ष - श्री संतोष कुमार सिंह मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की समस्या पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। साथ में असंगठित क्षेत्र के मजदूर वा संगठित मजदूर को मिलने वाली लाभों को बताया गया। तथा बाहर प्रदेश में काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों को प्रवासी श्रमिक कार्ड बनवाने तथा उसे मिलने वाला सरकारी लाभ के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही साथ संगठन विस्तार भी किए जाने पर जोर दिया गया तथा हर प्रखंड,हर पंचायत स्तर में मजदूर संघ. सीएफटीयूआई का गठन करने के लिए जिला टीम का गठन प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह एवं प्रदेश सचिव सह प्रभारी जुम्मन ख़ान ने किया। जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रभारी के रुप में कृष्ण कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार होता, रज़ाक बक्स, जाबेद आलम, अमृत लाल लकड़ा, दिनेश उरांव,आसेन बड़ा, शांति तिर्की, संतोष महली, एवं महिला विंग के लिए गुमला जिला प्रभारी सुनिता कुमारी को नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से डायन बिसाही, नशा पान ,सड़क सुरक्षा, महिला श -शक्ति करण सहित मजदूरों के साथ होने वाला हर तरह के समस्याओं के निदान के लिए गंभीरता से विचार किया गया । बैठक का मुख्य उद्देश्य है गुमला जिला में अधिक से अधिक गरीब, असहाय, महिलाओं, युवावों , पुरुषों,मजदूर वर्ग, किसानों को जागरूक करना।तथा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से मिलने वाली हर तरह के सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु जन जागरुक अभियान चलाने का दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से संगीता देवी,पुनम देबी, दुर्गी देबी, हलीमा खातून,रुनम केरकेट्टा, अर्जुन सिंह, संतोष भगत, सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें