जगाता झारखण्ड लोहरदगा
: 2अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अपर बाजार स्थित गांधी प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के उपायुक्त डॉ. ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, एलआरडीसी सुजाता कुजूर, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके सत्य, अहिंसा व सादगी के संदेश को स्मरण करते हुए कहा कि आज भी उनके सिद्धांत समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अधिकारियों ने गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के ईमानदारी, सादगी और "जय जवान, जय किसान" के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही गई। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आग्रह किया।


एक टिप्पणी भेजें