वोट चोरी लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं का तिलांजलि- अनीस अहमद
कैरो संवाददाता संतोष कुमार सिंह : कैरो प्रखंड के गजनी पंचायत के ग्राम खण्डा में कैरो प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद ने लोगों को वोट के अधिकारों के बारे में बताया और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग के द्वारा मिलीभगत से वोट चोरी की जा रही है। बिहार में 47 लाख वोटर्स के नाम डिलीट या काट दिए गए जो लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। यह अभियान जनता के मताधिकार,संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए एक लड़ाई है। वोट चोरी कर सत्ता में बने रहना लोकतांत्रिक ढांचे पर प्रहार है साथ ही वोट चोरी लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं का तिलांजलि है। कार्यक्रम में संविधान एवं लोगों के अधिकारों की रक्षा की शपथ के साथ वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद प्रखंड महासचिव मोजाहिर अंसारी गजनी पंचायत अध्यक्ष कांशी उरांव सोमरा उरांव पुनई उरांव जतरू उरांव रामदयाल उरांव राजेंद्र उरांव सोमे उरांव मंगल उरांव हरक्मनिया उरांव खिद उरांव सुनील उरांव धनवीर उरांव सुमित उरांव चंपा उरांव गिरधन उरांव जीतराम उरांव रामदयाल उरांव सोमे उरांव जतरू उरांव विश्वा उरांव आदि उपस्थित थें*।
एक टिप्पणी भेजें