एपीसीआर ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई

 


जागता झारखंड रांची : रांची के सिविल कोर्ट में एपीसीआर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई। 

साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर एपीसीआर के रांची जिला अध्यक्ष सैयद शीश आलम ने कहा कि डॉ. कलाम साहब न केवल भारत के मिसाइल मैन थे, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं उन्होंने शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में जो मिसाल कायम की, वह आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। साथ ही वक्ताओं ने बताया कि डॉ अब्दुल कलाम साहब का मानना था कि शिक्षा वो जादू है जो ना सिर्फ एक इंसान को बल्कि पूरे समुदाय को बदल सकती है ये दिन हमें याद दिलाता है कि छात्र ही देश का भविष्य हैं एवं छात्रों के साथ उनका रिश्ता काफी गहरा था इसी रिश्ते को पहचान देने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को डॉ अब्दुल कलाम साहब के जन्मदिन पर विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. कलाम के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, नवाचार तथा एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से एपीसीआर के प्रदेश उपाध्यक्ष राजउल्लाह अंसारी, प्रदेश सचिव जियाउल्लाह, वरिष्ट अधिवक्ता अजहर खान, मो आजम व अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने