आजीविका कर्मचारियों की 6 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात




शमीम अहसन जागता झारखंड ब्यूरो गोड्डा: झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ, देवघर जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज सर्किट हाउस में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्री मांगों व समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। प्रतिनिधियों ने नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि, सेवा शर्तों में सुधार समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कर्मचारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन से जुड़े कर्मियों की भूमिका ग्रामीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी सेवा शर्तों में सुधार करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए न्यायोचित और संवेदनशील निर्णय लिए जाएंगे। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वे वर्षों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायीत्व और समुचित सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने मंत्री से मांग की कि जल्द से जल्द इन मांगों को विभागीय स्तर पर निपटाया जाए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और मंत्री ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Post a Comment

और नया पुराने