जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया : महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकलाडांगा एवं उदयपुर के बीच नाले में ग्रामीण कार्य विभाग (मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत) पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काटकर व नारियल फोड़ कर किया।जिसका प्रकालित राशि 278.196 लाख रुपए है । इस मौके पर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम हमेशा विकास की राजनीति किए हैं और विकास की राजनीति कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने हेतु उन मुद्दों को लगातार विधानसभा में उठा रहा हूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत सारी जटिल समस्याएं थी। परंतु हम अपने स्तर से बहुत सारी जटिल समस्याओं का समाधान किए हैं। बाकी बचे हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मै पहली बार यहाँ आया था तो चुनाव प्रचार के दौरान इस जगह को देखा उसी समय मैंने यहाँ पुल बनाने का ठाना था आज वो सपना पुरा होने जा रहा है।इस पुल का निर्माण होने से इस क्षेत्र के सैकड़ों गांव सीधे प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाएगा। अब लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा होगी। वहीं विधायक ने पुल निर्माण कार्य से संबंधित संवेदक एवं अधिकारियों से कहा कि पुल निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुल निर्माण का कार्य हर - हाल में मानक अनुसार एवं समय-सीमा के अंदर पूर्ण हो जाना चाहिए। वहीं पुल निर्माण कार्य की शिलान्यास की खबर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ शिलान्यास स्थल पर उमड़ पड़ी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक भगत, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, खुर्शीद अलम , दिनेश जायसवाल, रिफाइल मुर्मू, अख्तर आलम, बिश्वाजीत दास, बिनोद भगत,बुलबुल शेख, बाबूरली मरांडी , एनोस मुर्मू, मजबूल शेख, बिश्वनाथ मुर्मू , प्रमोद भगत, मनोज भगत, दिनेश सोरेन समेत ग्राम प्रधान एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें