जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।गांधी मैदान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील सोरेन विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के उपरांत गांधी जयंती के अवसर “आत्मनिर्भर भारत – वोकल फॉर लोकल जागरूकता अभियान” के तहत भाजपा कार्यकर्ता खादी ग्रामोद्योग भंडार, दुमका पहुँचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्रों के साथ ही स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वदेशी अपनाओ” के आह्वान को जनसंघर्ष का रूप देने का संकल्प लिया।पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने इस मौके पर कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सादगी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प इन्हीं महापुरुषों की सोच को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल केवल नारा नहीं है, बल्कि यह देश की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ग तक ले जाएंगे।”जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस स्वदेशी और स्वच्छता के विचार को जनांदोलन का रूप दिया था, आज प्रधानमंत्री मोदी उसी विचारधारा को आत्मनिर्भर भारत अभियान से आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता इसे घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनील सोरेन, कार्यक्रम संयोजक अमरेंद्र सिंह मुन्ना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अनुज आर्य, डॉ. अंजुला मुर्मू, जिला महामंत्री पवन केसरी, विवेकानंद राय, बिट्टू सिंह, मार्शल ऋषिराज टुडू, पिंटू साह, गुंजन मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शाह, ओम केसरी, संतोष शाह, श्रीधर दास, मृणाल मिश्रा, रामकृष्ण हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।
एक टिप्पणी भेजें