राज्य स्तरीय एसजीएफआई खुली चयन प्रतियोगिता 2025-26 में जामताड़ा की बालिका मलखंब टीम का दमदार प्रदर्शन।



जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा।


शुक्रवार को रांची के बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली (एसजीएफआई) खुली चयन प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले की चार प्रतिभाशाली बालिकाओं ने भाग लिया। दिया दत्ता, स्वीटी चक्रवर्ती, महक कुमारी और पलक रक्षित ने जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए मलखंब प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया।टीम के कोच राहुल सिंह एवं टीम मैनेजर सूरज कुमार पासवान के कुशल नेतृत्व में जामताड़ा की टीम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन किया। इस अवसर पर जामताड़ा जिला मलखंब संघ के निदेशक डॉ. भास्कर चांद ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ये बालिकाएं राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा से जिले का गौरव बढ़ाएंगी।झारखंड मल्लखंब संघ के महासचिव डॉ. अजय झा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे प्रयास राज्य में मलखंब खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, जामताड़ा जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे ने भी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि ये बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगी।इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा किया गया, जो राज्य में खेलों के विकास को प्रोत्साहित करता है। इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा कर आगे बढ़ सकते हैं।जामताड़ा की मलखंब टीम के इस सफल पदार्पण से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है और भविष्य में और अधिक सफलता की उम्मीदें हैं।यह समाचार जामताड़ा जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों के लिए गर्व की बात है।

Post a Comment

और नया पुराने