जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।
भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा 12 अक्टूबर को दुमका विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सम्मेलन की सफलता के लिए विधानसभा स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति की गई है— जरमुंडी से विधायक देवेंद्र कुंवर, दुमका से अमरेंद्र सिंह मुन्ना, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन और जामा से सुरेश मुर्मू को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने बताया कि यह सम्मेलन संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश, जिला के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें