रानीश्वर प्रखंड के थोपायाम ग्राम में विधायक आलोक सोरेन के सहयोग से नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों ने जताई खुशी

 


जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका

उप राजधानी दुमका के अन्तर्गत रानीश्वर प्रखंड के तलडंगल पंचायत में शुक्रवार को थोपायाम ग्राम में विधायक आलोक सोरेन के सहयोग से एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस उपलब्धि से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्होंने विधायक आलोक सोरेन का दिल से आभार व्यक्त किया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष महेंद्र सोरेन (हीरो जी), माईनुल मुर्मू, सुजान सोरेन, राजकुमार मिर्धा, मोसन मुर्मू और लुदू देहरी भी उपस्थित थे। इस पहल से ग्रामीणों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और जीवन स्तर में वृद्धि की उम्मीद है।

Post a Comment

और नया पुराने